Love लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Love लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 15 अप्रैल 2013

काश हमें भी किसी परी से प्यार हो जाये

काश हमें भी किसी परी से प्यार हो जाये,
चाहे फिर हमारी जिन्दगी ही क्यू ना बेकरार हो जाये....

उसकी यादों में हर पल मैं खोया करूंगा
खुद से भी ज्यादा प्यार मैं उसे किया करूंगा
आज अकेला ही हूँ में एक सितारा, कल चार- चाँद हो जाए
काश हमें भी किसी परी से प्यार हो जाए ...

मैं तनहा ना फिर रहा करूंगा
ना खुद सोऊंगा ना उसे सोने दिया करूंगा
यारा ख्वाबों में ही सही दीदार हो जाये
काश हमें भी किसी परी से प्यार हो जाये ...

दूसरों को देख कर आता है ये खयाल मुझे
क्या मेरा भी सपना कभी पूरा होगा
मुझे चाहने वाला भी क्या कभी दूजा होगा
एक बार जीत जाऊ फिर हार ही क्यों ना हो जाये
काश मुझे भी किसी पारी से प्यार हो जाए ...

हालात ऐसे है के न शौक पूरे होते है, न तवज्जोह किसी बात पर
दोस्तों की माशूक से भी आता है मज़ा हर मुलाक़ात पर
अब नहीं होता है सब्र. हम पर भी कोई बस जान- निशार हो जाये
काश मुझे भी किसी परी से प्यार हो जाये…

किसी ने

चाहत की महफ़िल में बुलाया है किसी ने ..
खुद बुला कर फिर सताया किसी ने .
जब तक जली है शमा जलता रहा परवाना
क्या इस तरह साथ निभाया है किसी ने .
अरमान मेरे चूर चूर हो गए है 
 यूं खिल के आँगन से गिराया है किसी ने।
आग लगी है अन्दर कोई क्या बुझाएगा
दिल इस तरह से आज जलाया है किसी ने .
दिल रोता है रात भर याद कर के किसी को
इस तरह उल्फत में जखम खाया है किसी ने .
संगदिल जो था आज वोह भी रो पाता
आज उस को भी तडपाया है किसी ने .



गुरुवार, 21 जून 2012

वही प्यार है....


जब दो दिल मिलके एक हो जाये,
दो नैना लड़ के चार हो जाये,
लफ्जो में जो ना हो बयां, वही प्यार है...

दीदार किसी का होता रहे,
बार-बार जब दिल ये कहे,
न कर पाए जब दिल की बात बयां, वही प्यार है...

गाना गुनगुनाने को जी करे,
हर पल मुस्कुराने को जी करे,
जब है ये मन झूम सा गया, वही प्यार है...

धड़कने जब किसी की धुन गए,
सांसे किसी के लिए बहक सी जाये,
दिल किसी के लिए जो थम सा गया, वही प्यार है...

किसी की बातो में खोने को जी करे,
किसी से बार-बार मिलने को जी करे,
लगे प्यारी जब किसी की हया, वही प्यार है...

किसी की सांसो में समाने को जी करे,
किसी की आँखों में खो जाने को जी करे,
किसी की अदा में जब मन खो गया, वही प्यार है...

ख्वाबो खयालो  में जब किसी का चेहरा आये,
जब किसी के बारे में सोचते हुए दिन गुजर जाये,
जब किसी पर सब कुछ कुर्बान हो गया, वही प्यार है...

किसी के पास आते ही धड़कने बढ जाये,
जब किसी की बाहों में संसार नजर आये,
प्यार में किसी के जब दिल काहिल हो गया, वही प्यार है...

जब किसी की दूरी बर्दास्त न हो,
दो घडी जब कभी बात ना हो,
किसी की खातिर जब ये दिल बेचैन हो गया, वही प्यार है...

जिस शब्द को अक्षरों के कुछ मेल,
 चाहे हो व्याकरण के कुछ खेल,
कर ना पाए कभी भी बयां, वही प्यार है....

रविवार, 10 जून 2012

खयाल

खयालो के बादल में एक अजीब सी  उलझन छाई है,
क्या बताऊ यारो किसी की याद इतनी  आई है ,
लम्हे नहीं गुजरते बिना किसीके दीदार के 
धड़कन ने भी अब तो धुन उसी की गाई  है,
हर लफ्ज होठो का सिर्फ नाम उसी का आता है,
ऐसा लगता है जैसे मेरी जान निकल आई है,
तू जहाँ भी है मुझे याद कर रहा है,
दिल की धड़कन इस बात का पैगाम लायी है,
तुझ तक पहुँच जाये मेरे दिल की आवाज,
बस मेरे दिल ने  से यही दुआ मनाई है...

शनिवार, 2 जून 2012

तुम नजर आते हो

लम्हे गुजरते है बस तेरे इंतजार मे,
हर पल तुम याद बहुत आते हो,
कब तक समझाउ इस पागल दिल को,
क्यूं दूर बहुत हो जाते हो,
लिखू क्या अपने दिल का हाल
इस छोटे कागज के टुकडे मे,
तुम कितना मुझे तडपाती हो,
तरस जाता हूँ एक मुलाकात को
और तुम अपनी आवाज के लिए तरसाते हो,
बता देते अगर हाल अपना मुझे,
तो मिल जाता सुकून दिल को,
पर जाने क्या मजबूरी है
जो दिल मेरा जलाते हो,
वैसे तो हर रात सपनो मे संग मेरे,
हसीन लम्हे बिताये,
पर जाने क्यूं सामने आने का मौका
नही दे पाते हो,
न कोई खबर तेरी, न कोई आहट
मेरे दिल की बेचैनी को और क्यू बढाते हो,
जब भी आती है याद बहुत,
आखो से आसू छलक जाते है,
और हर आसू की बूँद मे मुझे बस
तुम नजर आते हो.....

बुधवार, 30 मई 2012

प्यार हो जाये तो क्या करे....

दिल पर नही होता काबू किसीका
दिल खो जाये तो क्या करे
धीमे से कोई जादू चल जाये
और प्यार हो जाये तो क्या करे..

हौले हौले मद्धम मद्धम
चाहतो के सिलसिले शुरु होते है
इस चाहत को जो कोई रोक ना पाये
और प्यार हो जाये तो क्या करे....

कहते है लोग कि प्यार ना करना
प्यार मे लोग दीवाने हो जाते है
लेकिन ये दीवानगी ही जो लुभाने लगे
और प्यार हो जाये तो क्या करे...

मदहोशी में दिल को पाया
और दवा ना कोई काम आयी
लेकिन मदहोशी को जो मन्जिल समझे
और प्यार हो जाये तो क्या करे...

दिल के दरवाजे बन्द किये है
कि दिल मे ना कोई बस जाये
लेकिन ये दिल ही जो ना रहे अपना
और प्यार हो जाये तो क्या करे...

समझे तो है बहुत कुछ समझना
लेकिन जज्बातों की है कहा वजह कोई
बेवजह जो कोई भाने लगे
और प्यार हो जाये तो क्या करे....

दुआ तो हम भी कर सकते है
कि प्यार नही करेगे हम
पर प्यार पर कहा चलता है जोर किसिका
जो प्यार हो जाये तो क्या करे....

चलिये, प्यार से बेखबर हो जाते है हम
प्यार नही हमें ये सोच लेते है हम
लेकिन गर प्यार बसा रहे इस दिल एत
तो इस प्यार का हम क्या करे....

भूलने को तो हम प्यार को भूल जाये
प्यार के साथ देखे हर ख्वाब को भूल जाये
लेकिन दिल पर कहा चलता है जोर किसीका
इस दिल का कहो हम क्या करे...

दिल पर नही चलता जोर किसीका
दिल खो गया हमारा अब हम क्या करे
धीमे से कोई जादू चल गया
और प्यार हो गया अब हम क्या करे.........?

बुधवार, 23 मई 2012

प्यार किसी से करती थी...!!

ख्वाबों की एक बस्ती थी
एक लडकी उसमें रहती थी...!!

अपने घर के आगन मे
कुछ सपने बोया करती थी...!!

अपने कमरे की खिडकी मे
बूँदों से खेला करती थी...!!

सबके सामने हसती थी और
चुप चुप के रोया करती थी...!!

चॉद को कही देर तक
वो अक्सर घूरा करती थी...!!

देखने वाली सब ऑखो को
कॉच की गुडिया लगती थीं...!!

टूट गयी तो सब ने जाना
वो पगली, प्यार किसी से करती थी...!!

तुम


मेरे दिल मे बसी एक हसरत हो तुम
मेरी ऑखों को मिली शरारत हो तुम,

देखूँ तुम्हे तो पालूँ मै ये दुनिया,
ना मिलो तो मिलने की बगावत हो तुम,

तुम्हारी खामोशी कह जाती है कई बातें
जिसे याद करता है दिल कई रातें,

तुम्हारे नन्हे नन्हे से हाथ और बडी बडी बातें
याद रह जाती है तुमसे हुई मुलाकातें,

उम्मीद हो हमारी आनेवाला कल हो तुम,
हमारे दिल मे बसी मोहब्बत हो तुम.....

शुक्रवार, 18 मई 2012

तुम साथ हो मेरे

तन्हा बैठा यूं सोचता हूँ मै, काश के तुम हो साथ मेरे,
दुनिया ये हसीन लगती है, जब भी तुम हो साथ मेरे,
सूनापन सा लगने लगता है, जब भी दूर होते हो,
फिर भी दिल को एहसास होता है, कि तुम हो साथ मेरे,
हर एक लम्हा, हर पल गुजरता है सिर्फ तेरी यादो मे,
तेरी यादो मे खोके यूं लगता है, कि तुम हो साथ मेरे,
दिल करता है इन्तजार एक नई मुलाकात का,
हर मुलाकात से पहले लगता है कि तुम हो साथ मेरे,
क्या होता है इन राहो की दूरियों के होने से,
दिल के इतने करीब हो कि लगता है तुम हो साथ मेरे,
मेरे हर ख्वाब मे हमेशा रहती तुम हो साथ मेरे,
हर रोज दिन गुजरता है सिर्फ इसी एहसास के साथ
कि चाहे जो भी हो बात, तुम हो साथ मेरे,
इंतजार कर रहा हूँ बेसब्री से मै उस लम्हे का,
जिस लम्हे मे बस तुम ही हो साथ मेरे.....

चले आओ फिर किसी दिन

चले आओ फिर किसी दिन, मुलाकात करके देखे.
बीती हुई बातों को, फिर याद करके देखे,
कुछ गम भी भूल जाये, कुछ दूरिया भी कम हो,
एक शाम एक दूसरे के, नाम करके देखे,
चले आओ फिर किसी दिन, मुलाकात करके देखे

जो रह गई थी दिल मे, जो तुम को थी बतानी,
फिर मिले ना मिले मौका, वो बात करके देखे,
यू बातो ही बातो मे, हम कही खो जाये,
जिस बात मे वो बात हो, वो बात करके देखे
चले आओ फिर किसी दिन, मुलाकात करके देखे....

वादा करो़

खुश्बुओ की तरह मेरी हर सॉस मे
प्यार अपना बसाने का वादा करो,
रंग जितने तुम्हारी मोहब्बत के हैं
मेरे दिल मे सजाने का वादा करो़..

है तुम्हारी वफाओं पे मुझको यकीन,
फिर भी दिल चाहता है मेरे दिल नशीन
यूही मेरी तसल्ली की खातिर जरा
मुझको अपना बनाने का वादा करो..

जब मोहब्बत का इकरार करते हो तुम
धडकन मे नया रंग भरते हो तुम,
पहले भी कर चुके हो मगर आज फिर
मुझको अपनाने का वादा करो..

सिर्फ लफ्जो से इकरार होता नही,
हर एक से प्यार होता नही,
मै तुम्हे याद रखने की खाऊ कसम
तुम मुझको ना भुलाने का वादा करो...

शनिवार, 3 मार्च 2012

♥~~MY YARA G~~♥

‎जिस घड़ी उसको मेरे रब ने बनाया होगा ,
उसका सिंगार फरिस्तो से कराया होगा ,
उसकी जुल्फों को घटाओ में भिगोया होगा ,
उसकी आँखों को झीलों सा गहरा बनाया होगा ,
उसके होंठो पर गुलाबो को निचोड़ा होगा ,
चाँद के नूर से उसको नहलाया होगा ,
सारी परियो ने मिलके उसको सजाया होगा ,
सारी कलियों का तसव्वुर उसको बक्शा होगा ,
कोयल का कर्नुर उसको सौपा होगा ,
उसकी पलकों पर सितारों को सजाकर ,
रब ने सारी दुनिया से जुदा बनाकर ,
हुस्न का नाम किताबो से मिटाया होगा....

Aaj Kuch To Faisla Kar

Aaj Kuch To Faisla Kar
Jeene De Mujhe Apne Saath
Ya Phir Mujhe Khud Se Juda Kar,

Bebasi Ki Zindagi Na Mujhe Manzoor Hai Na Tujhe
Phir Chup Se Kyon Rehte Ho,
Kuch To Kehne Ka Hausla Kar
Aaj Kuch To Faisla Kar,

Manzil Jab Dono Ki Ek Hi Thi To,
Alag-Alag Raahon... Par Aakhir Kyon Chal Pade,
Jo Hua So Hua,Ab Chal Saath Mere
Dono Ki Ab Ek Hi Zameen-Aasman Kar
Aaj Kuch To Faisla Kar,

Jahan Rukh Jaayenge Safar Mein
Usse Hi Apni Manzil Samaj Lenge
Ab 'Khwaish" Se Na Koi Faasla Kar,

Jaanta Hoon Is Duniya Mein
Phoolon Ki Kadar Bahut Hai Par
Kabhi To Kaanto Se Bhi Pyaar Kar
Aaj Kuch To Faisla Kar,

Har Shaks Ki Apni Apni Nazar, Apni Apni Soch Hai
Kaun Kya Sochega?
Aisi Baaton Se Khud Ko Na Yuh Bezaar Kar
Aaj Kuch To Faisla Kar,

Zindagi Ki Raahon Mein Bahut Se Log Milenge Tujhe
Par Kya Koi Humsa Mil Paayega?
Aaj Apne Dil Se Yeh Sawaal Kar,

Jeene De Mujhe Apne Saath
Ya Phir Mujhe Khud Se Juda Kar
Par Aaj Kuch To Faisla kar....!

रविवार, 3 अप्रैल 2011

ONE POEM FROM MY HEART AND PEN


~~~~~~~~~~~~~~~JUST FOR SOMEONE~~~~~~~~~~~~~~~
आज इस दिल में बेचैनी क्यों छाई है,
 धड़कने तेरी यादों के पैगाम लायी है.
क्या तुम भी याद करती हो मुझे इस तरह, 
मैं याद कर रहा हूँ तुम्हे जिस तरह.
क्यों मेरे जिस्म में अजीब सी सिरहन छाई है,
 शायद इसलिए क्यूंकि तेरी यादे हर जगह समाई है.
क्यों हर लम्हा मुझे लगाती है तेरी जरुरत,
 तुम्हे पता है इस दिल के हर कोने में है तेरी ही हुकूमत.
धड़कन हो गयी तेज़ इस हवा से भी,
 यादे है गहरी इस सागर से भी.
शायद कभी कल हमारा मिलना ना हो, 
लेकिन यादो का ये सिलसिला कभी धुंधला ना हो.
क्यों मैने तेरे लिए कागज कलम उठाया,
 क्यों तेरी यादो ने मुझे इतना सताया.
आज मैने फिर अपने दिल की बातों को कलम से उतारा है, 
सिर्फ मेरे उस दोस्त के लिए जो मुझे मुझसे भी प्यारा है.
सिर्फ मेरे उस दोस्त के लिए जो मुझे मुझसे भी प्यारा है.......
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~LOVE YOU~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

शनिवार, 5 फ़रवरी 2011

खूबसूरत हैं वो लब जो प्यारी बातें करते हैं ,


खूबसूरत है वो मुस्कराहट जो दूसरो के चेहरों पर भी मुस्कान सजा दे ,


खूबसूरत  है वो दिल जो किसी के दर्द को समझे जो किसी के दर्द में तडपे ,


खूबसूरत हैं वो जज्बात जो किसी का एहसास करें ,


खूबसूरत है वो एहसास जो किसी के दर्द का मदावा बने ,


खूबसूरत हैं वो बातें जो किसी का दिल ना दुखाये ,


खूबसूरत हैं वो आंखें जिन में पाकेजगी हो शर्म-ओ-हया हो ,


खूबसूरत हैं वो आंसू जो किसी के दर्द को महसूस करके बह जाये ,

खूबसूरत हैं वो हाथ जो किसी को मुश्किल वक़्त में थाम ले ,


खूबसूरत हैं  वो कदम जो किसी कि मदद के लिए आगे बढ़े ,


खूबसूरत है वो सोच जो किसी के लिए अच्छा सोचे ,


खूबसूरत है वो इन्सान जिस को खुदा ने ये खूबसूरती अदा की ………

सोमवार, 20 सितंबर 2010

Just a sweet poem by a lover……..

उसे सपने देखना पसंद है, मुझे सपने में वो,
उसे बारिश पसंद है, मुझे बारिश में वो,
उसे हसना पसंद है, मुझे हस्ते हुए वो,
उसे बोलना पसंद है, मुझे बोलते हुए वो,
उसे मैं कभी पसंद नहीं आया, और मुझे पसंद आये तो वो और सिर्फ वो.......

रविवार, 19 सितंबर 2010

What is LOVE?

Love is when your mom comes to you at night & say:
 "बेटा  ! I love you"
Love is when your भाभी say:
"ओये ! कोई लड़की-वडकी पटाई की नहीं"

Love is when you sister say:
"भाई ! मेरी शादी के बाद मुझसे झगडा कौन करेगा "

Love is when you are mood less and your brother says:
"चल कही घूम कर आते हैं "

Love is when your best friend calls you & says:
"कमीने ! तेरे बिना दिल नहीं लगता "


That’s LOVE. DON’T MISS IT IN LIFE. Love is not only for GirlFriend or BoyFriend.

शनिवार, 18 सितंबर 2010

A LOVE LETTER

A love letter by a maths student to his girlfriend:
My sweet 'straight line',

Yesterday i was passsing through your 'rectangular' home in 'trigonometric' lane. There my eyes with 'positive slope' felt 'orthogonally' on your cute 'circular' face and 'conical' nose & 'spherical' eyes. Before seeing you my heart was a 'null set', but when a 'vector' from your eyes at 'deviation' of 'theta radians' made a 'tangent' to my heart i got 'differentiated'. My love for you is 'quadratic equation' with 'real roots'. Now you can only 'integrate' me back to my life.

with my love 'tending to infinity'

गुरुवार, 29 जुलाई 2010

Something from my heart

उनसे रोज़ मिलने को जी चाहता है,
कुछ सुनने सुनाने को जी चाहता है,
किसी के मानाने का अंदाज़ है इतना प्यारा,
की आज फिर रूठ जाने को जी चाहता है
------------------------------------------------
एक अजनबी से मुझे इतना प्यार क्यों है,
इंकार करने पर चाहत का इकरार क्यों है,
उसे पाना नहीं मेरी तकदीर में शायद,
फिर हर मोड़ पर उसी का इंतज़ार क्यों है...
------------------------------------------------
तमन्ना बस इतनी ही की उनका प्यार मिले,
इज़हार हम करे और इकरार मिले,
बस एक बार वो कहदे की सोचकर बताएँगे,
फिर चाहे सात जन्मो का इंतज़ार मिले.....
--------------------------------------------------
वो मेरी ज़िन्दगी की जान है,
न जाने क्यों वो इस बात से अनजान है,
वो इस दिल के इतने पास है,
क्यूंकि वो सबसे खास है,
उसके बगैर दिल उदास है मेरा,
पर क्या उसे इस बात का एहसास है?
----------------------------------------------
AFRAID TO LOOSE YOU