मंगलवार, 26 अक्तूबर 2010

ज़िन्दगी है छोटी , हर पल में खुश रहो ....

ज़िन्दगी है छोटी , हर पल में खुश रहो..
Office में खुश रहो, घर में खुश रहो ..
 आज पनीर नहीं है , दाल में ही खुश रहो ,

आज  जिम जाने का समय नहीं , दो कदम चल के ही खुश रहो ..
आज दोस्तों का साथ नहीं , TV देख के ही खुश रहो ..
घर जा  नहीं सकते तो फ़ोन कर के ही खुश रहो ..
आज कोई नाराज़ है , उसके इस अंदाज़ में भी खुश रहो ..
जिससे देख नहीं सकते उसकी आवाज़ में ही खुश रहो ..
जिससे पा नहीं सकते उसकी याद में ही खुश रहो ..

MBA करने का सोचा था , S/W में ही खुश रहो ..
Laptop ना मिला तो क्या , Desktop में ही खुश रहो ..
बीता हुआ कल जा चुका है , उसमे मीठी यादें है ,उनमे ही खुश रहो ..
आने वाले पल का पता नहीं ..सपनो में ही खुश रहो ..
हस्ते-हस्ते ये पल बिताएंगे , आज में ही खुश रहो ..

ज़िन्दगी है छोटी , हर पल में खुश रहो ....

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें